नए जीवन की चाल
17 इसलिए मैं यह कहता हूँ और प्रभु में समझाता हूँ कि जैसे अन्य लोग4:17 अक्षरशः गैरयहूदी अपने मन की अनर्थ रीति पर चलते हैं, वैसे तुम अब से न चलना। 18 उनकी समझ अंधकारमय हो गई है और उस अज्ञानता के कारण जो उनमें है और अपने मन की कठोरता के कारण वे परमेश्वर के जीवन से दूर हो गए हैं। 19 वे सुन्न होकर स्वयं लुचपन में लग गए कि लालायित होकर हर प्रकार की अशुद्धता का कार्य करें।