Pular para o conteúdo
Publicidade

इफिसियों 5:21-23,25,26,28,33

21 और मसीह5:21 कुछ हस्तलेखों में "मसीह" के स्थान पर "परमेश्‍वर" लिखा है। के भय में एक दूसरे के अधीन रहो।

पति और पत्‍नी

22 हे पत्‍नियो, अपने-अपने पति के वैसे ही अधीन रहो जैसे प्रभु के; 23 क्योंकि पति पत्‍नी का सिर है जैसे मसीह कलीसिया का सिर है और स्वयं देह का उद्धारकर्ता भी है। 25 हे पतियो, अपनी-अपनी पत्‍नियों से वैसा ही प्रेम रखो जैसा मसीह ने भी कलीसिया से प्रेम रखा, और अपने आपको उसके लिए दे दिया 26 कि वह वचन के द्वारा उसे जल के स्‍नान से शुद्ध करके पवित्र बनाए, 28 इसी प्रकार पतियों को भी चाहिए कि वे अपनी-अपनी पत्‍नी से अपनी देह के समान प्रेम रखें। जो अपनी पत्‍नी से प्रेम रखता है वह स्वयं से प्रेम रखता है; 33 अतः तुममें से प्रत्येक अपनी पत्‍नी से अपने समान प्रेम रखे, और पत्‍नी भी अपने पति का भय माने।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.