पति और पत्नी
22 हे पत्नियो, अपने-अपने पति के वैसे ही अधीन रहो जैसे प्रभु के; 23 क्योंकि पति पत्नी का सिर है जैसे मसीह कलीसिया का सिर है और स्वयं देह का उद्धारकर्ता भी है। 24 इसलिए जैसे कलीसिया मसीह के अधीन है, वैसे ही पत्नियाँ भी हर बात में अपने-अपने पति के अधीन रहें।