14 अतः सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मिकता का कवच पहनकर, 15 और पैरों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहनकर, 16 और इन सब के साथ विश्वास की ढाल लेकर स्थिर खड़े रहो, जिसके द्वारा तुम दुष्ट के सब जलते हुए तीरों को बुझा सकोगे; 17 और उद्धार का टोप6:17 यशायाह 59:17 और आत्मा की तलवार, जो परमेश्वर का वचन है, ले लो। 18 हर समय, प्रत्येक विनती और निवेदन सहित आत्मा में प्रार्थना करते रहो; और इसी लिए जागते रहकर पूरे धीरज के साथ सब पवित्र लोगों के लिए विनती किया करो,
इफिसियों 6:14-18
Em outras traduções
- OHSS Hindi Contemporary Version
14 इसलिये अपनी कमर सच से कसकर, धार्मिकता का कवच धारण कर स्थिर खड़े रहो, 15 पांवों में शांति के ईश्वरीय सुसमाचार के प्रचार की तत्परता के जूते धारण कर लो. 16 इनके अलावा विश्वास की ढाल भी, कि तुम दुष्ट के सभी जलते हुए बाणों को बुझा सको. 17 तब उद्धार का टोप तथा आत्मा की तलवार, परमेश्वर का वचन धारण कर लो.
18 तथा आत्मा में हर समय विनती और प्रार्थना की जाती रहे. जागते हुए लगातार बिना थके प्रयास करना तुम्हारा लक्ष्य हो. सभी पवित्र लोगों के लिए निरंतर प्रार्थना किया करो.
- IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019
14 इसलिए सत्य से अपनी कमर कसकर, और धार्मिकता की झिलम पहनकर, (यशा. 11:5, यशा. 59:17) 15 और पाँवों में मेल के सुसमाचार की तैयारी के जूते पहनकर; (यशा. 52:7, नहू. 1:15) 16 और उन सब के साथ विश्वास की ढाल लेकर स्थिर रहो जिससे तुम उस दुष्ट के सब जलते हुए तीरों को बुझा सको। 17 और उद्धार का टोप, और आत्मा की तलवार जो परमेश्वर का वचन है, ले लो। (यशा. 49:2, इब्रा. 4:12, यशा. 59:17) 18 और हर समय और हर प्रकार से आत्मा में प्रार्थना6:18 आत्मा में प्रार्थना: पवित्र आत्मा की सहायता से।, और विनती करते रहो, और जागते रहो कि सब पवित्र लोगों के लिये लगातार विनती किया करो,
Direitos das traduções citadas
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.