परमेश्वर की संतान
26 तुम सब मसीह यीशु पर विश्वास करने के द्वारा परमेश्वर की संतान हो; 27 क्योंकि तुममें से जितनों ने मसीह में बपतिस्मा लिया है उन्होंने मसीह को पहन लिया है। 28 अब न कोई यहूदी है और न यूनानी, न कोई दास है और न स्वतंत्र, न कोई पुरुष है और न स्त्री; क्योंकि तुम सब मसीह यीशु में एक हो।