Pular para o conteúdo
Publicidade

गलातियों 4:27-29

HSB Hindi Standard Bible

27 क्योंकि लिखा है :

हे बाँझ, तू जो जन्म नहीं देती,

आनंद मना; तू जो प्रसव-पीड़ा से अनजान है,

उल्‍लासित होकर जय जयकार कर,

क्योंकि त्यागी हुई की संतानें सुहागिन की संतानों से अधिक हैं।4:27 यशायाह 54:1

28 अब हे भाइयो, तुम इसहाक के समान प्रतिज्ञा की संतान हो। 29 परंतु जैसे उस समय शरीर के अनुसार जन्मा हुआ आत्मा के अनुसार जन्मे हुए को सताता था, वैसे अब भी होता है।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    27 जैसा कि लिखा है:

    "बांझ, तुम, जो संतान पैदा करने में असमर्थ हो,

    आनंदित हो.

    तुम, जो प्रसव पीड़ा से अनजान हो,

    जय जयकार करो,

    क्योंकि त्यागी हुई की संतान,

    सुहागन की संतान से अधिक है."4:27 यशा 54:1

    28 प्रिय भाई बहनो, तुम यित्सहाक के समान प्रतिज्ञा की संतान हो. 29 किंतु जैसे उस समय शरीर से जन्मा पुत्र आत्मा से जन्मे पुत्र को सताया करता था, वैसी ही स्थिति इस समय भी है.

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    27 क्योंकि लिखा है,

    "हे बाँझ, तू जो नहीं जनती आनन्द कर,

    तू जिसको पीड़ाएँ नहीं उठती; गला खोलकर जयजयकार कर,

    क्योंकि त्यागी हुई की सन्तान सुहागिन की सन्तान से भी अधिक है।" (यशा. 54:1)

    28 हे भाइयों, हम इसहाक के समान प्रतिज्ञा की सन्तान4:28 प्रतिज्ञा की सन्तान: हम इसहाक के समान है क्योंकि हमारे लिए महान और बहुमूल्य प्रतिज्ञा बनाई गई है। हैं। 29 और जैसा उस समय शरीर के अनुसार जन्मा हुआ आत्मा के अनुसार जन्मे हुए को सताता था, वैसा ही अब भी होता है। (उत्प. 21:9)

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.