Pular para o conteúdo
Publicidade

इब्रानियों 10:3-10

3 परंतु उन बलिदानों के द्वारा प्रतिवर्ष पापों का स्मरण होता है; 4 क्योंकि बैलों और बकरों के लहू से पापों को दूर करना असंभव है।

5 इस कारण मसीह ने जगत में आते समय कहा :

तूने बलिदान और भेंट को न चाहा,

परंतु तूने मेरे लिए एक देह तैयार की है।

6 तू होमबलियों

और पापबलियों से प्रसन्‍न नहीं हुआ।

7 तब मैंने कहा, "देख, मैं आया हूँ, पवित्रशास्‍त्र में मेरे विषय में लिखा हुआ है,

ताकि हे परमेश्‍वर, तेरी इच्छा पूरी करूँ।"10:7 भजन 40:6-8

8 उपरोक्‍त कथन में उसने कहा, "तूने बलिदानों और भेंटों को तथा होमबलियों और पापबलियों को न चाहा और न उनसे प्रसन्‍न हुआ," जबकि ये व्यवस्था के अनुसार चढ़ाए जाते हैं, 9 फिर उसने कहा, "देख, मैं आया हूँ, ताकि10:9 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "हे परमेश्‍वर" लिखा है। तेरी इच्छा पूरी करूँ।" वह पहले को हटा देता है ताकि दूसरे को स्थापित करे। 10 इसी इच्छा से हम यीशु मसीह की देह के बलिदान चढ़ाए जाने के द्वारा, जो सदा के लिए एक ही बार हुआ, पवित्र किए गए हैं।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.