धीरज से दौड़ें
1 इसलिए जब गवाहों का इतना बड़ा बादल हमें घेरे हुए है, तो आओ, हम भी प्रत्येक बाधा और उलझानेवाले पाप को दूर करके उस दौड़ को धीरज से दौड़ें जो हमारे सामने है; 2 और विश्वास के कर्ता और सिद्ध करनेवाले यीशु की ओर ताकते रहें, जिसने उस आनंद के लिए जो उसके सामने रखा था, लज्जा की चिंता किए बिना क्रूस के दुःख को सह लिया, और परमेश्वर के सिंहासन के दाहिनी ओर जा बैठा।
परमेश्वर पिता द्वारा ताड़ना
3 इसलिए उस पर ध्यान दो जिसने अपने विरुद्ध पापियों का इतना विरोध सहा कि तुम थककर हताश न हो जाओ।