परमेश्वर के अनुग्रह का इनकार करने के विरुद्ध चेतावनी
14 सब के साथ मेल-मिलाप बनाए रखने और उस पवित्रता को पाने का यत्न करो, जिसके बिना कोई भी प्रभु को नहीं देख पाएगा। 15 ध्यान रखो कि कोई भी परमेश्वर के अनुग्रह से वंचित न रह जाए, कहीं ऐसा न हो कि कोई कड़वी जड़ फूटकर कष्ट दे और उसके द्वारा बहुत से लोग अशुद्ध हो जाएँ।