7 तुम दुःख को ताड़ना समझकर सह लो। परमेश्वर तुम्हारे साथ पुत्र के समान व्यवहार करता है। ऐसा कौन सा पुत्र है जिसकी ताड़ना उसका पिता नहीं करता? 8 यदि वह ताड़ना जिसके भागी सब होते हैं, तुम्हारी नहीं हुई, तो तुम पुत्र नहीं बल्कि अवैध संतान हो। 9 फिर यह भी कि जब हमारे शारीरिक पिता हमारी ताड़ना किया करते थे तो हमने उनका आदर किया। तो क्या हम आत्माओं के पिता के और भी अधिक अधीन न रहें, जिससे कि जीवित रहें? 10 उन्होंने तो थोड़े समय के लिए, जैसा उन्हें उचित लगा, हमारी ताड़ना की, परंतु परमेश्वर हमारी भलाई के लिए ऐसा करता है ताकि हम उसकी पवित्रता में सहभागी हो जाएँ।
Publicidade
इब्रानियों 12
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.