Pular para o conteúdo
Publicidade

इब्रानियों 8

नई वाचा का महायाजक

1 अब जो बातें हम कह रहे हैं उनमें मुख्य बात यह है कि हमारा एक ऐसा महायाजक है जो स्वर्ग में महामहिम के सिंहासन के दाहिनी ओर विराजमान है, 2 और उस पवित्र स्थान और सच्‍चे तंबू का सेवक है, जिसे किसी मनुष्य ने नहीं बल्कि प्रभु ने खड़ा किया है।

3 प्रत्येक महायाजक को भेंट और बलिदान चढ़ाने के लिए नियुक्‍त किया जाता है; इसलिए आवश्यक है कि इस महायाजक के पास भी चढ़ाने के लिए कुछ हो। 4 यदि वह पृथ्वी पर होता, तो कभी याजक न होता, क्योंकि व्यवस्था के अनुसार भेंट चढ़ानेवाले8:4 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "याजक" लिखा है। तो यहाँ हैं, 5 जो स्वर्ग की वस्तुओं के प्रतिरूप और छाया की सेवा करते हैं; जैसे मूसा को, जब वह तंबू बनाने वाला था, परमेश्‍वर से चेतावनी मिली थी : देख, तू सब कुछ उस नमूने के अनुसार बनाना जो तुझे पहाड़ पर दिखाया गया था।8:5 निर्गमन 25:40 6 परंतु यीशु को श्रेष्‍ठ सेवा प्राप्‍त हुई है, यहाँ तक कि वह उस उत्तम वाचा का मध्यस्थ भी ठहरा, जो उत्तम प्रतिज्ञाओं पर आधारित है।

7 यदि पहली वाचा निर्दोष होती तो दूसरी को ढूँढ़ने की आवश्यकता न होती। 8 परंतु परमेश्‍वर उन पर दोष लगाते हुए कहता है : प्रभु कहता है, "देखो, वे दिन आ रहे हैं जब मैं इस्राएल के घराने और यहूदा के घराने के साथ एक नई वाचा बाँधूँगा।"

9 फिर प्रभु कहता है, "यह उस वाचा के समान नहीं होगी,

जो मैंने उनके पूर्वजों के साथ उस दिन बाँधी थी

जब मैंने उनका हाथ थामकर उन्हें मिस्र देश से बाहर निकाला था—

क्योंकि वे मेरी वाचा में स्थिर नहीं रहे,

और मैं भी उनसे विमुख हो गया।"

10 प्रभु फिर कहता है, "उन दिनों के बाद

मैं इस्राएल के घराने के साथ जो वाचा बाँधूँगा, वह यह है :

मैं अपनी व्यवस्था उनके मन में डालूँगा

और उसे उनके हृदयों पर लिखूँगा;

मैं उनका परमेश्‍वर होऊँगा,

और वे मेरे लोग होंगे।

11 तब वे अपने किसी पड़ोसी8:11 कुछ हस्तलेखों में "पड़ोसी" के स्थान पर "देशवासी" लिखा है। को

और अपने किसी भाई को यह शिक्षा नहीं देंगे,

‘प्रभु को जान,’

क्योंकि उनमें छोटे से बड़े तक सब मुझे जान लेंगे,

12 क्योंकि मैं उनके अधर्म के विषय में दयालु होऊँगा,

और उनके पापों8:12 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "और उनके अपराधों" लिखा है। को फिर कभी स्मरण न करूँगा।"8:12 यिर्मयाह 31:31-34

13 जब उसने कहा, "एक नई वाचा," तो उसने पहली वाचा को पुरानी ठहरा दिया। अब जो पुरानी और जीर्ण हो रही है, वह लुप्‍त होने पर है।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.