Pular para o conteúdo
Publicidade

इब्रानियों 8:8-12

HSB Hindi Standard Bible

8 परंतु परमेश्‍वर उन पर दोष लगाते हुए कहता है : प्रभु कहता है, "देखो, वे दिन आ रहे हैं जब मैं इस्राएल के घराने और यहूदा के घराने के साथ एक नई वाचा बाँधूँगा।"

9 फिर प्रभु कहता है, "यह उस वाचा के समान नहीं होगी,

जो मैंने उनके पूर्वजों के साथ उस दिन बाँधी थी

जब मैंने उनका हाथ थामकर उन्हें मिस्र देश से बाहर निकाला था—

क्योंकि वे मेरी वाचा में स्थिर नहीं रहे,

और मैं भी उनसे विमुख हो गया।"

10 प्रभु फिर कहता है, "उन दिनों के बाद

मैं इस्राएल के घराने के साथ जो वाचा बाँधूँगा, वह यह है :

मैं अपनी व्यवस्था उनके मन में डालूँगा

और उसे उनके हृदयों पर लिखूँगा;

मैं उनका परमेश्‍वर होऊँगा,

और वे मेरे लोग होंगे।

11 तब वे अपने किसी पड़ोसी8:11 कुछ हस्तलेखों में "पड़ोसी" के स्थान पर "देशवासी" लिखा है। को

और अपने किसी भाई को यह शिक्षा नहीं देंगे,

‘प्रभु को जान,’

क्योंकि उनमें छोटे से बड़े तक सब मुझे जान लेंगे,

12 क्योंकि मैं उनके अधर्म के विषय में दयालु होऊँगा,

और उनके पापों8:12 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "और उनके अपराधों" लिखा है। को फिर कभी स्मरण न करूँगा।"8:12 यिर्मयाह 31:31-34

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    8 स्वयं परमेश्वर ने उस पीढ़ी को दोषी पाकर यह कहा:

    "यह देख लेना, वे दिन आ रहे हैं, यह प्रभु की वाणी है,

    जब मैं इस्राएल वंश के साथ

    तथा यहूदाह गोत्र के साथ

    एक नयी वाचा स्थापित करूंगा.

    9 वैसी नहीं,

    जैसी मैंने उनके पूर्वजों से उस समय की थी,

    जब मैंने उनका हाथ

    पकड़कर उन्हें मिस्र देश से बाहर निकाला था,

    क्योंकि वे मेरी वाचा में स्थिर नहीं रहे,

    इसलिये मैं उनसे दूर हो गया,

    यह प्रभु का कहना है.

    10 किंतु मैं इस्राएल के लोगों के साथ यह वाचा बांधूंगा

    यह प्रभु का कथन है उन दिनों के बाद

    मैं अपना नियम उनके हृदय में लिखूंगा

    और उनके मस्तिष्क पर अंकित कर दूंगा.

    मैं उनका परमेश्वर हो जाऊंगा,

    तथा वे मेरी प्रजा.

    11 तब हर एक व्यक्ति अपने पड़ोसी को शिक्षा नहीं देंगे, हर एक व्यक्ति अपने सजातीय को पुनः

    यह नहीं कहेगा, ‘प्रभु को जान लो,’

    क्योंकि वे सभी मुझे जान जाएंगे,

    छोटे से बड़े तक,

    यह प्रभु की वाणी है.

    12 क्योंकि मैं उनकी पापिष्ठता क्षमा कर दूंगा

    तथा इसके बाद उनका पाप मैं पुनः स्मरण ही न करूंगा."8:12 येरे 31:31-34

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    8 पर परमेश्वर लोगों पर दोष लगाकर कहता है,

    "प्रभु कहता है, देखो वे दिन आते हैं,

    कि मैं इस्राएल के घराने के साथ, और यहूदा के घराने के साथ, नई वाचा बाँधूँगा

    9 यह उस वाचा के समान न होगी, जो मैंने उनके पूर्वजों के साथ उस समय बाँधी थी,

    जब मैं उनका हाथ पकड़कर उन्हें मिस्र देश से निकाल लाया,

    क्योंकि वे मेरी वाचा पर स्थिर न रहे,

    और मैंने उनकी सुधि न ली; प्रभु यही कहता है।

    10 फिर प्रभु कहता है,

    कि जो वाचा मैं उन दिनों के बाद इस्राएल के घराने के साथ बाँधूँगा, वह यह है,

    कि मैं अपनी व्यवस्था को उनके मनों में डालूँगा,

    और उसे उनके हृदय पर लिखूँगा,

    और मैं उनका परमेश्वर ठहरूँगा,

    और वे मेरे लोग ठहरेंगे।

    11 और हर एक अपने देशवाले को

    और अपने भाई को यह शिक्षा न देगा, कि तू प्रभु को पहचान

    क्योंकि छोटे से बड़े तक सब मुझे जान लेंगे।

    12 क्योंकि मैं उनके अधर्म के विषय में दयावन्त होऊँगा,

    और उनके पापों को फिर स्मरण न करूँगा।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.