21 मार्था ने यीशु से कहा, "प्रभु, यदि तू यहाँ होता तो मेरा भाई नहीं मरता। 22 परंतु अब भी मैं जानती हूँ कि जो कुछ तू परमेश्वर से माँगेगा, परमेश्वर तुझे देगा।" 23 यीशु ने उससे कहा,"तेरा भाई फिर जी उठेगा।" 24 मार्था ने उससे कहा, "मैं जानती हूँ कि अंतिम दिन में पुनरुत्थान के समय वह फिर जी उठेगा।" 25 यीशु ने उससे कहा,"पुनरुत्थान और जीवन मैं ही हूँ। जो मुझ पर विश्वास करता है, चाहे वह मर भी जाए फिर भी जीएगा, 26 और जो जीवित है और मुझ पर विश्वास करता है, वह अनंत काल तक कभी नहीं मरेगा। क्या तू यह विश्वास करती है?" 27 उसने उससे कहा, "हाँ प्रभु, मैं तो विश्वास कर चुकी हूँ कि तू परमेश्वर का पुत्र मसीह है जो जगत में आनेवाला था।"
Publicidade
यूहन्ना रचित सुसमाचार 11
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.