क्रूस के निकट यीशु की माता
25 अब यीशु के क्रूस के पास उसकी माता और उसकी माता की बहन, क्लोपास की पत्नी मरियम और मरियम मगदलीनी खड़ी थीं। 26 जब यीशु ने अपनी माता और शिष्य को, जिससे वह प्रेम रखता था, पास खड़े देखा, तो अपनी माता से कहा,"हे नारी, देख, तेरा पुत्र।" 27 फिर उसने उस शिष्य से कहा,"देख, तेरी माता।" और उसी समय से वह शिष्य उसे अपने घर ले गया।