यीशु की मृत्यु
28 इसके बाद यीशु ने यह जानकर कि अब सब कुछ पूरा हो चुका है, कहा,"मैं प्यासा हूँ।" जिससे कि पवित्रशास्त्र का लेख पूरा हो। 29 वहाँ सिरके से भरा एक बरतन रखा था। तब उन्होंने उस सिरके से भरे स्पंज को जूफे की टहनी पर रखकर उसके मुँह पर लगाया। 30 जब यीशु ने सिरका ले लिया तो कहा,"पूरा हुआ।" और सिर झुकाकर अपना प्राण त्याग दिया।