29 यीशु ने उससे कहा,"तूने मुझे देखा है, क्या इसलिए विश्वास किया है? धन्य हैं वे जिन्होंने बिना देखे विश्वास किया।"
पुस्तक का उद्देश्य
30 यीशु ने अपने शिष्यों के सामने और भी बहुत से चिह्न दिखाए, जो इस पुस्तक में नहीं लिखे गए; 31 परंतु ये इसलिए लिखे गए हैं, ताकि तुम विश्वास करो कि यीशु ही परमेश्वर का पुत्र मसीह है, और विश्वास करके उसके नाम से जीवन पाओ।