यीशु और पतरस
15 फिर जब उन्होंने नाश्ता कर लिया तो यीशु ने शमौन पतरस से पूछा,"यूहन्ना के पुत्र शमौन, क्या तू इनसे अधिक मुझसे प्रेम रखता है?" उसने उससे कहा, "हाँ प्रभु, तू जानता है कि मैं तुझसे प्रीति रखता हूँ।" यीशु ने उससे कहा,"मेरे मेमनों को चरा।" 19 यह बात कहकर यीशु ने यह संकेत दिया कि पतरस किस प्रकार की मृत्यु से परमेश्वर की महिमा करेगा, और यह कहने के बाद उसने उससे कहा,"मेरे पीछे हो ले।"