19 स्त्री ने उससे कहा, "महोदय, मुझे लगता है कि तू भविष्यवक्ता है। 20 हमारे पूर्वजों ने इस पहाड़ पर आराधना की, और तुम कहते हो कि जहाँ आराधना करनी चाहिए, वह स्थान यरूशलेम में है।" 21 यीशु ने उससे कहा,"हे नारी, मेरा विश्वास कर, क्योंकि वह समय आता है जब तुम पिता की आराधना न तो इस पहाड़ पर और न ही यरूशलेम में करोगे। 22 तुम उसकी आराधना करते हो जिसे नहीं जानते, हम उसकी आराधना करते हैं जिसे जानते हैं, क्योंकि उद्धार यहूदियों में से है। 23 परंतु वह समय आता है बल्कि अब है, जब सच्चे आराधक पिता की आराधना आत्मा और सच्चाई से करेंगे, क्योंकि पिता अपने लिए ऐसे ही आराधना करनेवालों को ढूँढ़ता है। 24 परमेश्वर आत्मा है, और अवश्य है कि उसकी आराधना करनेवाले आत्मा और सच्चाई से आराधना करें।" 25 स्त्री ने उससे कहा, "मैं जानती हूँ कि मसीह, जो ख्रीष्ट कहलाता है, आने वाला है। जब वह आएगा तो हमें सब कुछ बता देगा।" 26 यीशु ने उससे कहा,"मैं जो तुझसे बात कर रहा हूँ, वही हूँ।"
Publicidade
यूहन्ना रचित सुसमाचार 4:19-26
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.