यीशु का पवित्र आत्मा में मगन होना
21 उसी घड़ी यीशु ने पवित्र आत्मा में मगन होकर कहा,"हे पिता, स्वर्ग और पृथ्वी के प्रभु, मैं तेरी स्तुति करता हूँ, क्योंकि तूने इन बातों को बुद्धिमानों और समझदारों से छिपाया और बच्चों पर प्रकट किया है; हाँ पिता, क्योंकि तेरी दृष्टि में यही अच्छा था।