12 जब यीशु ने उसे देखा तो बुलाकर उससे कहा,"हे नारी, तू अपनी दुर्बलता से मुक्त हो गई है।" 13 और उसने अपने हाथ उस पर रखे; तब वह तुरंत सीधी हो गई, और परमेश्वर की महिमा करने लगी। 14 इस पर आराधनालय का अधिकारी नाराज़ हो गया कि यीशु ने सब्त के दिन उसे स्वस्थ किया है। वह भीड़ से कहने लगा, "छः दिन हैं जिनमें कार्य करना चाहिए; अतः उन्हीं दिनों में आकर स्वस्थ होओ परंतु सब्त के दिन में नहीं।" 15 तब प्रभु ने उससे कहा,"हे पाखंडियो, क्या तुममें से प्रत्येक सब्त के दिन अपने बैल या गधे को चरनी से खोलकर पानी पिलाने नहीं ले जाता? 16 तो क्या यह आवश्यक नहीं था कि अब्राहम की इस बेटी को, जिसे शैतान ने अठारह वर्ष से बाँध रखा था, सब्त के दिन इस बंधन से मुक्त किया जाता?"
Publicidade
लूका रचित सुसमाचार 13
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.