परमेश्वर के राज्य का आगमन
20 जब फरीसियों के द्वारा पूछा गया कि परमेश्वर का राज्य कब आएगा, तो यीशु ने उन्हें उत्तर दिया,"परमेश्वर का राज्य प्रकट रूप में नहीं आता, 21 और न ही लोग यह कहेंगे, ‘देखो वह यहाँ है।’ या ‘वहाँ है।’ क्योंकि देखो, परमेश्वर का राज्य तुम्हारे बीच में है।"