यीशु का जन्म
1 उन दिनों में ऐसा हुआ कि औगुस्तुस कैसर की ओर से आज्ञा निकली कि सारे जगत के लोगों के नाम लिखे जाएँ। 2 यह पहली नाम लिखाई उस समय हुई जब क्विरिनियुस सीरिया का राज्यपाल था। 3 सब लोग नाम लिखवाने के लिए अपने-अपने नगर को जाने लगे। 4 अतः यूसुफ भी इसलिए कि वह दाऊद के घराने और वंश का था, गलील के नासरत नगर से यहूदिया में दाऊद के नगर को गया, जो बैतलहम कहलाता है, 5 कि वह अपनी मँगेतर मरियम के साथ जो गर्भवती थी, नाम लिखवाए।