बारह प्रेरितों का भेजा जाना
1 फिर यीशु ने बारहों9:1 कुछ हस्तलेखों में "बारहों" के स्थान पर "अपने बारह शिष्यों" लिखा है। को एक साथ बुलाकर उन्हें सब दुष्टात्माओं पर और बीमारियों से स्वस्थ करने के लिए सामर्थ्य और अधिकार दिया, 2 और उन्हें परमेश्वर के राज्य का प्रचार करने तथा बीमारों को स्वस्थ करने के लिए भेजा।