याकूब और यूहन्ना की विनती
35 तब ज़ब्दी के पुत्र याकूब और यूहन्ना ने उसके पास आकर उससे कहा, "हे गुरु, हम चाहते हैं कि जो भी हम तुझसे माँगें, तू हमारे लिए करे।" 36 उसने उनसे कहा,"तुम क्या चाहते हो कि मैं तुम्हारे लिए करूँ?" 37 उन्होंने उससे कहा, "यह कि तू अपनी महिमा में हममें से एक को अपने दाहिनी ओर और एक को बाईं ओर बैठने दे।"