Pular para o conteúdo
Publicidade

मरकुस रचित सुसमाचार 2:5,9-11

HSB Hindi Standard Bible

5 तब यीशु ने उनके विश्‍वास को देखकर उस लकवे के रोगी से कहा,"पुत्र, तेरे पाप क्षमा हुए।"

9 सहज क्या है? लकवे के रोगी से यह कहना, ‘तेरे पाप क्षमा हुए’ या यह कहना, ‘उठ, अपना बिछौना उठा और चल फिर’? 10 अब इससे तुम जान जाओ कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का अधिकार है," उसने उस लकवे के रोगी से कहा, 11 "मैं तुझसे कहता हूँ, उठ, अपना बिछौना उठा और अपने घर चला जा!"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    5 उनके इस विश्वास को देख मसीह येशु ने लकवे के रोगी से कहा, "पुत्र, तुम्हारे पाप क्षमा हो चुके हैं."

    9 लकवे के रोगी से क्या कहना सरल है, ‘तुम्हारे पाप क्षमा हुए’ या यह, ‘उठो! अपना बिछौना उठाकर चले जाओ’? 10 किंतु इसका उद्देश्य यह है कि तुम्हें यह मालूम हो जाए कि मनुष्य के पुत्र2:10 मनुष्य के पुत्र प्रभु येशु अपने ही बारे में कहने का एक तरीका को पृथ्वी पर पाप क्षमा का अधिकार सौंपा गया है." तब रोगी से येशु ने कहा, 11 "उठो, अपना बिछौना उठाओ और अपने घर जाओ."

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    5 यीशु ने, उनका विश्वास देखकर, उस लकवे के मारे हुए से कहा, "हे पुत्र, तेरे पाप क्षमा हुए।" 9 सहज क्या है? क्या लकवे के मारे से यह कहना कि तेरे पाप क्षमा हुए, या यह कहना, कि उठ अपनी खाट उठाकर चल फिर? 10 परन्तु जिससे तुम जान लो कि मनुष्य के पुत्र को पृथ्वी पर पाप क्षमा करने का भी अधिकार है।" उसने उस लकवे के मारे हुए से कहा, 11 "मैं तुझ से कहता हूँ, उठ, अपनी खाट उठाकर अपने घर चला जा।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.