38 जब वे आराधनालय के अधिकारी के घर पहुँचे तो उसने कोलाहल मचा हुआ और लोगों को बहुत रोते और बिलखते हुए देखा। 39 तब यीशु ने भीतर जाकर उनसे कहा,"तुम क्यों रोते और हल्ला मचाते हो? बच्ची मरी नहीं बल्कि सो रही है।" 40 वे उसकी हँसी उड़ाने लगे; परंतु उसने सब को बाहर निकाल दिया और बच्ची के पिता और उसकी माता तथा अपने साथियों को लेकर भीतर गया, जहाँ वह बच्ची5:40 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "पड़ी" लिखा है थी। 41 तब उसने उस बच्ची का हाथ पकड़कर कहा,"तलीथा कूमी" जिसका अर्थ है,हे लड़की, मैं तुझसे कहता हूँ, उठ! 42 वह लड़की तुरंत उठ खड़ी हुई और चलने-फिरने लगी क्योंकि वह बारह वर्ष की थी। इस पर लोग अत्यंत चकित हो गए।
Publicidade
मरकुस रचित सुसमाचार 5
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.