Pular para o conteúdo
Publicidade

मरकुस रचित सुसमाचार 9:17,22-24

HSB Hindi Standard Bible

17 भीड़ में से एक व्यक्‍ति ने उसे उत्तर दिया, "हे गुरु, मैं अपने पुत्र को तेरे पास लाया था जिसमें गूँगी आत्मा समाई है।

22 और उसने इसे नाश करने के लिए कभी आग में गिराया तो कभी पानी में। परंतु यदि तू कुछ कर सकता है तो हम पर तरस खाकर हमारी सहायता कर।" 23 यीशु ने उससे कहा,"यदि तू कर सकता है? विश्‍वास करनेवाले के लिए सब कुछ संभव है।" 24 बालक का पिता तुरंत गिड़गिड़ाकर9:24 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "आँसू बहाते हुए" लिखा है। कहने लगा, "9:24 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "प्रभु" लिखा है।मैं विश्‍वास करता हूँ; मेरे अविश्‍वास का उपाय कर!"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    17 भीड़ में से एक व्यक्ति ने उनसे कहा, "गुरुवर, मैं अपने पुत्र को आपके पास लाया था. उसमें समाई हुई आत्मा ने उसे गूंगा बना दिया है.

    22 "इस दुष्टात्मा ने उसे हमेशा जल और आग दोनों ही में फेंककर नाश करने की कोशिश की है. यदि आपके लिए कुछ संभव है, हम पर दया कर हमारी सहायता कीजिए!"

    23 "यदि आपके लिए!" मसीह येशु ने कहा, "सब कुछ संभव है उसके लिए, जो विश्वास करता है."

    24 ऊंचे शब्द में बालक के पिता ने कहा, "मैं विश्वास करता हूं. मेरे अविश्वास को दूर करने में मेरी सहायता कीजिए."

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    17 भीड़ में से एक ने उसे उत्तर दिया, "हे गुरु, मैं अपने पुत्र को, जिसमें गूँगी आत्मा समाई है, तेरे पास लाया था। 22 उसने इसे नाश करने के लिये कभी आग और कभी पानी में गिराया; परन्तु यदि तू कुछ कर सके, तो हम पर तरस खाकर हमारा उपकार कर।" 23 यीशु ने उससे कहा, "यदि तू कर सकता है! यह क्या बात है? विश्वास करनेवाले के लिये सब कुछ हो सकता है।" 24 बालक के पिता ने तुरन्त पुकारकर कहा, "हे प्रभु, मैं विश्वास करता हूँ; मेरे अविश्वास का उपाय कर।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.