राज्य के प्रति मसीही कर्त्तव्य
1 प्रत्येक व्यक्ति शासकीय अधिकारियों के अधीन रहे, क्योंकि कोई अधिकार ऐसा नहीं जो परमेश्वर की ओर से न हो, और जो अधिकारी हैं वे परमेश्वर के द्वारा नियुक्त हैं। 2 इसलिए जो अधिकार का विरोध करता है वह परमेश्वर की विधि का सामना करता है, और सामना करनेवाले अपने ऊपर दंड लाएँगे।