12 इसलिए हममें से प्रत्येक परमेश्वर को अपना-अपना लेखा देगा।
अपने भाई के पतन का कारण मत बनो
13 अतः अब से हम एक दूसरे पर दोष न लगाएँ, बल्कि यह निर्णय लें कि कोई अपने भाई के मार्ग में ठेस या ठोकर का पत्थर न रखे। 14 मैं जानता हूँ और प्रभु यीशु में मुझे निश्चय हुआ है कि कुछ भी अपने आपमें अशुद्ध नहीं है; परंतु जो उसे अशुद्ध समझता है, उसके लिए वह अशुद्ध है।