विश्वास की विजय
1 अतः विश्वास से धर्मी ठहराए जाकर हमारा मेल परमेश्वर से अपने प्रभु यीशु मसीह के द्वारा हुआ है, 2 जिसके द्वारा हमने उस अनुग्रह में, जिसमें हम स्थिर हैं, विश्वास के द्वारा प्रवेश भी प्राप्त किया है और हम परमेश्वर की महिमा की आशा में प्रफुल्लित होते हैं। 3 इतना ही नहीं, बल्कि हम क्लेशों में भी प्रफुल्लित होते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि क्लेश से धीरज उत्पन्न होता है, 4 और धीरज से खरा चरित्र तथा खरे चरित्र से आशा उत्पन्न होती है।