3 इतना ही नहीं, बल्कि हम क्लेशों में भी प्रफुल्लित होते हैं क्योंकि हम जानते हैं कि क्लेश से धीरज उत्पन्न होता है, 4 और धीरज से खरा चरित्र तथा खरे चरित्र से आशा उत्पन्न होती है। 5 आशा हमें लज्जित नहीं करती, क्योंकि जो पवित्र आत्मा हमें दिया गया है उसके द्वारा परमेश्वर का प्रेम हमारे मनों में उंडेला गया है।
Publicidade
Publicidade