जीवनदायक पवित्र आत्मा
1 अतः अब जो मसीह यीशु में हैं, उन पर दंड की आज्ञा नहीं; [वे शरीर के अनुसार नहीं बल्कि आत्मा के अनुसार चलते हैं।]8:1 कुछ हस्तलेखों में यह भाग भी पाया जाता है। 2 क्योंकि जीवन की आत्मा की व्यवस्था ने मसीह यीशु में तुम्हें8:2 कुछ हस्तलेखों में "तुम्हें" के स्थान पर "हमें" लिखा है। पाप और मृत्यु की व्यवस्था से स्वतंत्र कर दिया है।