21 जब हमारे पिता अब्राहम ने अपने पुत्र इसहाक को वेदी पर चढ़ाया, तो क्या वह कार्यों के द्वारा धर्मी नहीं ठहराया गया? 22 तूने देखा कि विश्वास उसके कार्यों के साथ मिलकर कार्य करता रहा और कार्यों से ही उसका विश्वास सिद्ध हुआ, 23 और पवित्रशास्त्र का वह वचन पूरा हुआ जो कहता है : अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया, और यह उसके लिए धार्मिकता गिना गया,2:23 उत्पत्ति 15:6 और वह परमेश्वर का मित्र2:23 यशायाह 41:8; 2 इतिहास 20:7 कहलाया।
याकूब की पत्री 2:21-23
Em outras traduções
- OHSS Hindi Contemporary Version
21 क्या हमारे पूर्वज अब्राहाम को, जब वह वेदी पर यित्सहाक की बलि भेंट करने को थे, उनके काम के आधार पर धर्मी घोषित नहीं किया गया? 22 तुम्हीं देख लो कि उनके काम के साथ उनका विश्वास भी सक्रिय था. इसलिये उनके काम के फलस्वरूप उनका विश्वास सबसे उत्तम ठहराया गया था 23 और पवित्र शास्त्र का यह लेख पूरा हो गया, "अब्राहाम ने परमेश्वर में विश्वास किया और उनका यह काम उनकी धार्मिकता मानी गई,"2:23 उत्प 15:6 और वह परमेश्वर के मित्र कहलाए.
- IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019
21 जब हमारे पिता अब्राहम ने अपने पुत्र इसहाक को वेदी पर चढ़ाया, तो क्या वह कर्मों से धार्मिक न ठहरा था? (उत्प. 22:9) 22 तूने देख लिया कि विश्वास ने उसके कामों के साथ मिलकर प्रभाव डाला है और कर्मों से विश्वास सिद्ध हुआ। 23 और पवित्रशास्त्र का यह वचन पूरा हुआ, "अब्राहम ने परमेश्वर पर विश्वास किया, और यह उसके लिये धार्मिकता गिनी गई," और वह परमेश्वर का मित्र कहलाया। (उत्प. 15:6)
Direitos das traduções citadas
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.