Pular para o conteúdo
Publicidade

याकूब की पत्री 4:13-15

HSB Hindi Standard Bible

भविष्य की योजनाएँ

13 अब सुनो, तुम जो यह कहते हो, "हम आज या कल अमुक नगर में जाकर वहाँ एक वर्ष बिताएँगे और व्यापार करके धन कमाएँगे।" 14 तुम यह भी नहीं जानते कि कल तुम्हारे जीवन का क्या होगा—क्योंकि तुम तो भाप के समान हो जो थोड़ी देर दिखाई देती है, और फिर लुप्‍त हो जाती है— 15 इसके बदले तुम्हें यह कहना चाहिए, "यदि प्रभु चाहे तो हम जीवित रहेंगे और यह या वह कार्य करेंगे।"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    13 अब तुम, सुनो, जो यह कहते हो, "आज या कल हम किसी और नगर में जाएंगे और वहां एक वर्ष रहकर धन कमाएंगे," 14 जबकि सच तो यह है कि तुम्हें तो अपने आनेवाले कल के जीवन के विषय में भी कुछ मालूम नहीं है, तुम तो सिर्फ वह भाप हो, जो क्षण-भर के लिए दिखाई देती है और फिर लुप्‍त हो जाती है. सुनो! 15 तुम्हारा इस प्रकार कहना सही होगा: "यदि प्रभु की इच्छा हो, तो हम जीवित रहेंगे तथा यह या वह काम करेंगे."

  2. IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

    13 तुम जो यह कहते हो, "आज या कल हम किसी और नगर में जाकर वहाँ एक वर्ष बिताएँगे, और व्यापार करके लाभ उठाएँगे।" 14 और यह नहीं जानते कि कल क्या होगा। सुन तो लो, तुम्हारा जीवन है ही क्या? तुम तो मानो धुंध के समान हो, जो थोड़ी देर दिखाई देती है, फिर लोप हो जाती है। (नीति. 27:1) 15 इसके विपरीत तुम्हें यह कहना चाहिए, "यदि प्रभु चाहे तो हम जीवित रहेंगे, और यह या वह काम भी करेंगे।"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.