6 क्या वह और अधिक अनुग्रह नहीं देता? इस कारण वह कहता है :
परमेश्वर अभिमानियों का विरोध करता है,
परंतु दीनों पर अनुग्रह करता है।4:6 नीति 3:34
7 इसलिए परमेश्वर के अधीन हो जाओ; शैतान का सामना करो, और वह तुम्हारे पास से भाग जाएगा। 8 परमेश्वर के निकट आओ, और वह तुम्हारे निकट आएगा। हे पापियो, अपने हाथों को शुद्ध करो; हे दुचित्तो, अपने हृदयों को शुद्ध करो। 9 दुःखी होओ, शोक करो और रोओ; तुम्हारी हँसी शोक में और तुम्हारा आनंद उदासी में बदल जाए। 10 प्रभु के सामने दीन बनो और वह तुम्हें ऊँचा उठाएगा।