11 तब नातान ने सुलैमान की माता बतशेबा से कहा, "क्या तूने सुना है कि हग्गीत का पुत्र अदोनिय्याह राजा बन बैठा है और हमारा प्रभु दाऊद इसे नहीं जानता? 12 इसलिए अब आ, मैं तुझे ऐसी सम्मति देता हूँ, जिससे तू अपना और अपने पुत्र सुलैमान का प्राण बचाए1:12 तू अपना और अपने पुत्र सुलैमान का प्राण बचाए: यह पूर्वी देशों की प्रथा के अनुसार था कि यदि अदोनिय्याह राजा बन बैठा तो सुलैमान की मृत्यु निश्चित थी। । 13 तू दाऊद राजा के पास जाकर, उससे यह पूछ, ‘हे मेरे प्रभु! हे राजा! क्या तूने शपथ खाकर अपनी दासी से नहीं कहा, कि तेरा पुत्र सुलैमान मेरे बाद राजा होगा, और वह मेरी राजगद्दी पर विराजेगा? फिर अदोनिय्याह क्यों राजा बन बैठा है?’