Pular para o conteúdo
Publicidade

1 शमूएल 21:10-15

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

दाऊद का गत की ओर भागना

10 तब दाऊद चला, और उसी दिन शाऊल के डर के मारे भागकर गत के राजा आकीश के पास गया। 11 और आकीश के कर्मचारियों ने आकीश से कहा, "क्या वह उस देश का राजा दाऊद नहीं है? क्या लोगों ने उसी के विषय नाचते-नाचते एक दूसरे के साथ यह गाना न गया था,

‘शाऊल ने हजारों को,

और दाऊद ने लाखों को मारा है?’"

12 दाऊद ने ये बातें अपने मन में रखीं, और गत के राजा आकीश से अत्यन्त डर गया। 13 तब उसने उनके सामने दूसरी चाल चली, और उनके हाथ में पड़कर पागल सा, बन गया; और फाटक के किवाड़ों पर लकीरें खींचने, और अपनी लार अपनी दाढ़ी पर बहाने लगा। 14 तब आकीश ने अपने कर्मचारियों से कहा, "देखो, वह जन तो बावला है; तुम उसे मेरे पास क्यों लाए हो? 15 क्या मेरे पास बावलों की कुछ घटी है, कि तुम उसको मेरे सामने बावलापन करने के लिये लाए हो? क्या ऐसा जन मेरे भवन में आने पाएगा?"

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    10 और दावीद वहां से भी चले गए. शाऊल से दूर भागते हुए वह गाथ के राजा आकीश के यहां जा पहुंचे. 11 आकीश के अधिकारियों में कौतुहल उत्पन्‍न हो गया था: "क्या यह दावीद, अपने ही देश का राजा नहीं है? यही तो वह व्यक्ति है, जिसके विषय में स्त्रियों ने नृत्य करते हुए प्रशंसागीत गाया था:

    " ‘शाऊल ने हज़ार शत्रुओं का संहार किया,

    मगर दावीद ने दस हज़ारों का’?"

    12 उनके इन शब्दों पर गंभीरता पूर्वक विचार करने पर दावीद गाथ के राजा आकीश से बहुत ही डर गए. 13 तब उनकी उपस्थिति में दावीद ने पागल व्यक्ति का नाटक करना शुरू कर दिया, क्योंकि इस समय वह उनके राज्य की सीमा में थे. वह द्वार की लकड़ी खरोंचने लगे और अपनी लार को दाढ़ी पर बह जाने दिया.

    14 यह देख आकीश ने अपने सेवकों से कहा, "देख रहे हो कि यह व्यक्ति पागल है! क्यों इसे यहां आने दिया गया है? 15 क्या मेरे पास पागलों की कमी हो गई है, कि मेरे पास इस पागल को ले आए हो? क्या इसे मेरे पास इसलिये ले आए हो कि मैं इसे अपना मेहमान बना लूं?"

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.