पुनरागमन के लिये तैयार रहना
1 पर हे भाइयों, इसका प्रयोजन नहीं, कि समयों और कालों5:1 समयों और कालों: यहाँ पर प्रभु यीशु के आगमन को दर्शाता है। के विषय में तुम्हारे पास कुछ लिखा जाए। 2 क्योंकि तुम आप ठीक जानते हो कि जैसा रात को चोर आता है, वैसा ही प्रभु का दिन आनेवाला है। 3 जब लोग कहते होंगे, "कुशल है, और कुछ भय नहीं," तो उन पर एकाएक विनाश आ पड़ेगा, जिस प्रकार गर्भवती पर पीड़ा; और वे किसी रीति से न बचेंगे। (मत्ती 24:37-39)