शुभकामनाएँ और आशीर्वाद
11 अतः हे भाइयों, आनन्दित रहो; सिद्ध बनते जाओ; धैर्य रखो; एक ही मन रखो; मेल से रहो13:11 मेल से रहो: एक दूसरे के साथ। विवाद और कलह का अन्त हो जाए।, और प्रेम और शान्ति का दाता परमेश्वर तुम्हारे साथ होगा। 12 एक दूसरे को पवित्र चुम्बन से नमस्कार करो। 13 सब पवित्र लोग तुम्हें नमस्कार कहते हैं। 14 प्रभु यीशु मसीह का अनुग्रह और परमेश्वर का प्रेम और पवित्र आत्मा की सहभागिता तुम सब के साथ होती रहे।