3 फिर मैंने सिंहासन में से किसी को ऊँचे शब्द से यह कहते हुए सुना, "देख, परमेश्वर का डेरा मनुष्यों के बीच में है; वह उनके साथ डेरा करेगा, और वे उसके लोग होंगे, और परमेश्वर आप उनके साथ रहेगा; और उनका परमेश्वर होगा। (लैव्य. 26:11,12, यहे. 37:27) 4 और वह उनकी आँखों से सब आँसू पोंछ डालेगा21:4 वह उनकी आँखों से सब आँसू पोंछ डालेगा: यह उस धन्य अवस्था की एक विशेषता है कि वहाँ एक भी आँसू न बहेगा।; और इसके बाद मृत्यु न रहेगी, और न शोक, न विलाप, न पीड़ा रहेगी; पहली बातें जाती रहीं।" (यशा. 25:8)
प्रकाशितवाक्य 21:3,4
Em outras traduções
- OHSS Hindi Contemporary Version
3 तब मैंने सिंहासन से एक ऊंचे शब्द में यह कहते सुना, "देखो! मनुष्यों के बीच में परमेश्वर का निवास! अब परमेश्वर उनके बीच निवास करेंगे. वे उनकी प्रजा होंगे तथा स्वयं परमेश्वर उनके बीच होंगे. 4 परमेश्वर उनकी आंखों से हर एक आंसू पोंछ देंगे.21:4 यशा 25:8 अब से मृत्यु मौजूद न रहेगी. अब न रहेगा विलाप, न रोना और न पीड़ा क्योंकि जो पहली बातें थी, अब वे न रहीं."
- HSB Hindi Standard Bible
3 तब मैंने सिंहासन21:3 कुछ हस्तलेखों में "सिंहासन" के स्थान पर "स्वर्ग" लिखा है। से एक ऊँची आवाज़ को यह कहते हुए सुना, "देख! परमेश्वर का निवासस्थान मनुष्यों के साथ है, और वह उन्हीं के साथ वास करेगा, और वे उसके लोग होंगे और परमेश्वर स्वयं उनके साथ रहेगा और उनका परमेश्वर होगा। 4 वह उनकी आँखों से सब आँसुओं को पोंछ डालेगा, और फिर न मृत्यु रहेगी और न शोक, न विलाप, न पीड़ा रहेगी; क्योंकि पहली बातें बीत गईं।"
Direitos das traduções citadas
Estes versículos te tocaram? Ore agora!
+581 estão orando agora.
Junte-se à corrente de oração.