पतरस का बन्दीगृह से छुटकारा
5 बन्दीगृह में पतरस की रखवाली हो रही थी; परन्तु कलीसिया उसके लिये लौ लगाकर परमेश्वर से प्रार्थना कर रही थी। 7 तब प्रभु का एक स्वर्गदूत आ खड़ा हुआ और उस कोठरी में ज्योति चमकी, और उसने पतरस की पसली पर हाथ मारकर उसे जगाया, और कहा, "उठ, जल्दी कर।" और उसके हाथ से जंजीरें खुलकर गिर पड़ीं। 10 तब वे पहले और दूसरे पहरे से निकलकर उस लोहे के फाटक पर पहुँचे, जो नगर की ओर है। वह उनके लिये आप से आप खुल गया, और वे निकलकर एक ही गली होकर गए, इतने में स्वर्गदूत उसे छोड़कर चला गया।
12 और यह सोचकर, वह उस यूहन्ना की माता मरियम के घर आया, जो मरकुस कहलाता है। वहाँ बहुत लोग इकट्ठे होकर प्रार्थना कर रहे थे। 13 जब उसने फाटक की खिड़की खटखटाई तो रूदे12:13 रूदे: यह एक यूनानी नाम है जो गुलाब को दर्शाता है। नामक एक दासी सुनने को आई। 14 और पतरस का शब्द पहचानकर, उसने आनन्द के मारे फाटक न खोला; परन्तु दौड़कर भीतर गई, और बताया कि पतरस द्वार पर खड़ा है। 15 उन्होंने उससे कहा, "तू पागल है।" परन्तु वह दृढ़ता से बोली कि ऐसा ही है: तब उन्होंने कहा, "उसका स्वर्गदूत होगा।" 16 परन्तु पतरस खटखटाता ही रहा अतः उन्होंने खिड़की खोली, और उसे देखकर चकित रह गए12:16 उसे देखकर चकित रह गए: पतरस बचा लिया गया था इससे वे चकित थे।।