Pular para o conteúdo
Publicidade

इफिसियों 4:2-6

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

2 अर्थात् सारी दीनता और नम्रता सहित, और धीरज धरकर प्रेम से एक दूसरे की सह लो, 3 और मेल के बन्धन में आत्मा की एकता रखने का यत्न करो4:3 एकता रखने का यत्न करो: यह प्यार की, भरोसे की, स्नेह की एकता को दर्शाता है।। 4 एक ही देह है, और एक ही आत्मा; जैसे तुम्हें जो बुलाए गए थे अपने बुलाए जाने से एक ही आशा है। 5 एक ही प्रभु है, एक ही विश्वास, एक ही बपतिस्मा, 6 और सब का एक ही परमेश्वर और पिता है4:6 सब का एक ही परमेश्वर और पिता है: एक परमेश्वर जो सब का पिता हैं, अर्थात्, वह जो उस पर विश्वास करते है, वह उन सभी का पिता हैं।, जो सब के ऊपर और सब के मध्य में, और सब में है।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    2 तुममें विशुद्ध विनम्रता, सौम्यता तथा धीरज के साथ आपस में प्रेम में सहने का भाव भर जाए. 3 शांति के बंधन में पवित्र आत्मा की एकता को यथाशक्ति संरक्षित बनाए रखो. एक ही शरीर है, एक ही आत्मा. 4 ठीक इसी प्रकार वह आशा भी एक ही है जिसमें तुम्हें बुलाया गया है; 5 एक ही प्रभु, एक ही विश्वास, एक ही बपतिस्मा; 6 और सारी मानव जाति के पिता, जो सबके ऊपर, सबके बीच और सब में एक ही परमेश्वर हैं.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    2 संपूर्ण दीनता और नम्रता के साथ धैर्य रखते हुए प्रेम में एक दूसरे की सह लो, 3 और मेल के बंधन में आत्मा की एकता बनाए रखने का पूरा प्रयत्‍न करो। 4 एक ही देह है और एक ही आत्मा है; जिस प्रकार तुम भी अपनी बुलाहट की एक ही आशा में बुलाए गए थे। 5 एक ही प्रभु, एक ही विश्‍वास, एक ही बपतिस्मा, 6 एक ही परमेश्‍वर और सब का एक ही पिता है जो सब के ऊपर, सब के मध्य और4:6 कुछ हस्तलेखों में यहाँ "तुम" लिखा है। सब में है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.