13 हे भाइयों, तुम स्वतंत्र होने के लिये बुलाए गए हो5:13 स्वतंत्र होने के लिये बुलाए गए हो: पाप की दासत्व से स्वतंत्र, और महँगा और कष्टदायक संस्कार और रीति-रिवाजों की अधीनता से स्वतंत्र।; परन्तु ऐसा न हो, कि यह स्वतंत्रता शारीरिक कामों के लिये अवसर बने, वरन् प्रेम से एक दूसरे के दास बनो। 14 क्योंकि सारी व्यवस्था इस एक ही बात में पूरी हो जाती है, "तू अपने पड़ोसी से अपने समान प्रेम रख।" (मत्ती 22:39,40, लैव्य. 19:18)