Pular para o conteúdo
Publicidade

इब्रानियों 10:14,17,18

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

14 क्योंकि उसने एक ही चढ़ावे के द्वारा उन्हें जो पवित्र किए जाते हैं, सर्वदा के लिये सिद्ध कर दिया है।

17 (फिर वह यह कहता है,) "मैं उनके पापों को,

और उनके अधर्म के कामों को फिर कभी स्मरण न करूँगा।" (इब्रा. 8:12, यिर्म. 31:34)

18 और जब इनकी क्षमा हो गई है, तो फिर पाप का बलिदान नहीं रहा।

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    14 क्योंकि एक ही बलि के द्वारा उन्होंने उन्हें सर्वदा के लिए सिद्ध बना दिया, जो उनके लिए अलग किए गए हैं.

    17 वह आगे कहते हैं:

    "उनके पाप और उनके अधर्म के कामों को

    मैं इसके बाद याद न रखूंगा."10:17 येरे 31:34

    18 जहां इन विषयों के लिए पाप की क्षमा है, वहां पाप के लिए किसी भी बलि की ज़रूरत नहीं रह जाती.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    14 क्योंकि उसने एक ही बलिदान के द्वारा उन्हें जो पवित्र किए जाते हैं, सर्वदा के लिए सिद्ध कर दिया है।

    17 फिर वह कहता है :

    मैं उनके पापों और उनके अधर्मों को फिर कभी स्मरण न करूँगा।10:17 यिर्मयाह 31:34

    18 जहाँ इनकी क्षमा है, वहाँ पाप के लिए फिर कोई बलिदान नहीं रहा।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.