Pular para o conteúdo
Publicidade

इब्रानियों 9:3-5

IRVHIN Indian Revised Version (IRV) Hindi - 2019

3 और दूसरे परदे के पीछे वह तम्बू था, जो परमपवित्र स्थान कहलाता है। (निर्ग. 26:31-33) 4 उसमें सोने की धूपदानी, और चारों ओर सोने से मढ़ा हुआ वाचा का सन्दूक और इसमें मन्ना से भरा हुआ सोने का मर्तबान और हारून की छड़ी जिसमें फूल फल आ गए थे और वाचा की पटियाँ थीं। (निर्ग. 16:33, निर्ग. 25:10-16, निर्ग. 30:1-6, गिन. 17:8-10, व्यव. 10:3,5) 5 उसके ऊपर दोनों तेजोमय करूब9:5 तेजोमय करूब: सन्दूक पर दो करूब थे, इस तरह से पलक पर रखा गया था कि उनके चेहरे एक दूसरे की ओर अंदरूनी दिखती थी, तेजोमय यहाँ पर "करूब" के लिये इस्तेमाल किया गया हैं, छवि का वैभव या भव्यता को दर्शाता हैं। थे, जो प्रायश्चित के ढ़क्कन पर छाया किए हुए थे: इन्हीं का एक-एक करके वर्णन करने का अभी अवसर नहीं है। (निर्ग. 25:18-22)

Em outras traduções

  1. OHSS Hindi Contemporary Version

    3 दूसरे पर्दे से आगे जो तंबू था, वह परम पवित्र स्थान कहलाता था, 4 वहां धूप के लिए सोने की वेदी, सोने की पत्रियों से मढ़ी हुई वाचा का संदूक, जिसमें मन्‍ना से भरा सोने का बर्तन, हमेशा कोमल पत्ते लगते रहनेवाली हारोन की लाठी तथा वाचा की पटियां रखे हुए थे. 5 इसके अलावा संदूक के ऊपर तेजोमय करूब करुणासन9:5 करुणासन संदूक का ढकना जिसे मूल भाषा में प्रायश्चित का ढकना अर्थात् पापों को ढांपने का स्थान कहलाता था को ढांपे हुए थे. परंतु अब इन सबका विस्तार से वर्णन संभव नहीं.

  2. HSB Hindi Standard Bible

    3 दूसरे परदे के पीछे तंबू का वह भाग था जो परम पवित्र स्थान कहलाता था। 4 उसमें धूप जलाने के लिए सोने की एक वेदी और चारों ओर से सोने से मढ़ा हुआ वाचा का संदूक था, जिसमें मन्‍ना से भरा हुआ सोने का मर्तबान, हारून की अंकुरित हुई लाठी और वाचा की पटियाँ थीं। 5 संदूक के ऊपर तेजोमय करूब थे जो प्रायश्‍चित्त के ढक्‍कन पर छाया किए हुए थे। इनका विस्तार से वर्णन करना अभी संभव नहीं है।

Direitos das traduções citadas

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.