Pular para o conteúdo
Publicidade

यूहन्ना 1:1-18

आदि में वचन था

1 आदि में 1:1 आदि में: इसका अर्थ यह है कि संसार की सृष्टि के पहले से ही "वचन" का अस्तित्व था। वचन यूनानी में यह ‘लोगोस’ के रूप में जाना जाता हैं, एक ‘वचन’ जिसके द्वारा हम दूसरों से बातचीत करते हैं। वचन था, और वचन परमेश्वर के साथ था, और वचन परमेश्वर था। 2 यही आदि में परमेश्वर के साथ था। 3 सब कुछ उसी के द्वारा उत्पन्न हुआ और जो कुछ उत्पन्न हुआ है, उसमें से कोई भी वस्तु उसके बिना उत्पन्न न हुई। 4 उसमें जीवन था1:4 उसमें जीवन था: परमेश्वर "जीवन" है या "जीवित" परमेश्वर है, घोषित किया गया हैं, क्योंकि वह स्रोत या जीवन का सोता है; और वह जीवन मनुष्यों की ज्योति था। 5 और ज्योति अंधकार में चमकती है; और अंधकार ने उसे ग्रहण न किया।

6 एक मनुष्य परमेश्वर की ओर से भेजा हुआ, जिसका नाम यूहन्ना था। 7 यह गवाही देने आया, कि ज्योति की गवाही दे, ताकि सब उसके द्वारा विश्वास लाएँ। 8 वह आप तो वह ज्योति न था, परन्तु उस ज्योति की गवाही देने के लिये आया था।

9 सच्ची ज्योति जो हर एक मनुष्य को प्रकाशित करती है, जगत में आनेवाली थी। 10 वह जगत में था, और जगत उसके द्वारा उत्पन्न हुआ, और जगत ने उसे नहीं पहचाना। 11 वह अपने घर में आया और उसके अपनों ने उसे ग्रहण नहीं किया। 12 परन्तु जितनों ने उसे ग्रहण किया, उसने उन्हें परमेश्वर के सन्तान होने का अधिकार दिया, अर्थात् उन्हें जो उसके नाम पर विश्वास रखते हैं 13 वे न तो लहू से, न शरीर की इच्छा से, न मनुष्य की इच्छा से, परन्तु परमेश्वर से उत्पन्न हुए हैं।

14 और वचन देहधारी हुआ; और अनुग्रह और सच्चाई से परिपूर्ण होकर हमारे बीच में डेरा किया, और हमने उसकी ऐसी महिमा देखी, जैसी पिता के एकलौते की महिमा। (1 यूह. 4:9) 15 यूहन्ना ने उसके विषय में गवाही दी, और पुकारकर कहा, "यह वही है, जिसका मैंने वर्णन किया, कि जो मेरे बाद आ रहा है, वह मुझसे बढ़कर है, क्योंकि वह मुझसे पहले था।" 16 क्योंकि उसकी परिपूर्णता से हम सब ने प्राप्त किया अर्थात् अनुग्रह पर अनुग्रह। 17 इसलिए कि व्यवस्था तो मूसा के द्वारा दी गई, परन्तु अनुग्रह और सच्चाई यीशु मसीह के द्वारा पहुँची। 18 परमेश्वर को किसी ने कभी नहीं देखा1:18 परमेश्वर को किसी ने कभी नहीं देखा: यह घोषणा सम्भवतः किसी भी पिछले वितरण से ऊपर यीशु के रहस्योद्घाटन की श्रेष्ठता दिखाने के लिए की गई है, एकलौता पुत्र जो पिता की गोद में हैं, उसी ने उसे प्रगट किया।

Estes versículos te tocaram? Ore agora!

+581 estão orando agora.

Junte-se à corrente de oração.