लाज़र की मृत्यु
1 मरियम और उसकी बहन मार्था के गाँव बैतनिय्याह का लाज़र नामक एक मनुष्य बीमार था। 2 यह वही मरियम थी जिसने प्रभु पर इत्र डालकर उसके पाँवों को अपने बालों से पोंछा था, इसी का भाई लाज़र बीमार था। 3 तब उसकी बहनों ने उसे कहला भेजा, "हे प्रभु, देख, जिससे तू प्यार करता है11:3 जिससे तू प्यार करता है: इस परिवार के सदस्य कुछ विशेष लोगों में और हमारे प्रभु के अन्तरंग मित्रों में से एक थे, वह बीमार है।" 4 यह सुनकर यीशु ने कहा, "यह बीमारी मृत्यु की नहीं, परन्तु परमेश्वर की महिमा के लिये है, कि उसके द्वारा परमेश्वर के पुत्र की महिमा हो।"
5 और यीशु मार्था और उसकी बहन और लाज़र से प्रेम रखता था। 6 जब उसने सुना, कि वह बीमार है, तो जिस स्थान पर वह था, वहाँ दो दिन और ठहर गया। 7 फिर इसके बाद उसने चेलों से कहा, "आओ, हम फिर यहूदिया को चलें।" 8 चेलों ने उससे कहा, "हे रब्बी, अभी तो यहूदी तुझे पथराव करना चाहते थे, और क्या तू फिर भी वहीं जाता है?" 9 यीशु ने उत्तर दिया, "क्या दिन के बारह घंटे नहीं होते? यदि कोई दिन को चले, तो ठोकर नहीं खाता, क्योंकि इस जगत का उजाला देखता है। 10 परन्तु यदि कोई रात को चले, तो ठोकर खाता है, क्योंकि उसमें प्रकाश नहीं।" 11 उसने ये बातें कहीं, और इसके बाद उनसे कहने लगा, "हमारा मित्र लाज़र सो गया है, परन्तु मैं उसे जगाने जाता हूँ।" 12 तब चेलों ने उससे कहा, "हे प्रभु, यदि वह सो गया है, तो बच जाएगा।" 13 यीशु ने तो उसकी मृत्यु के विषय में कहा था: परन्तु वे समझे कि उसने नींद से सो जाने के विषय में कहा। 14 तब यीशु ने उनसे साफ कह दिया, "लाज़र मर गया है।