यीशु की पतरस से बातचीत
15 भोजन करने के बाद यीशु ने शमौन पतरस से कहा, "हे शमौन, यूहन्ना के पुत्र, क्या तू इनसे बढ़कर मुझसे प्रेम रखता है?" उसने उससे कहा, "हाँ प्रभु; तू तो जानता है, कि मैं तुझ से प्रीति रखता हूँ।" उसने उससे कहा, "मेरे मेम्नों को चरा।"