32 यीशु ने उनसे कहा, "मैं तुम से सच-सच कहता हूँ कि मूसा ने तुम्हें वह रोटी स्वर्ग से न दी, परन्तु मेरा पिता तुम्हें सच्ची रोटी स्वर्ग से देता है। 33 क्योंकि परमेश्वर की रोटी वही है, जो स्वर्ग से उतरकर जगत को जीवन देती है।" 34 तब उन्होंने उससे कहा, "हे स्वामी, यह रोटी हमें सर्वदा दिया कर।"
35 यीशु ने उनसे कहा, "जीवन की रोटी मैं हूँ6:35 जीवन की रोटी मैं हूँ: यीशु का मतलब है कि वह आत्मिक जीवन का सहारा है या उनकी शिक्षा जीवन और आत्मा के लिए शान्ति देगा।: जो मेरे पास आएगा वह कभी भूखा न होगा और जो मुझ पर विश्वास करेगा, वह कभी प्यासा न होगा।