3 इसलिए उसके भाइयों ने उससे कहा, "यहाँ से कूच करके यहूदिया में चला जा, कि जो काम तू करता है, उन्हें तेरे चेले भी देखें। 4 क्योंकि ऐसा कोई न होगा जो प्रसिद्ध होना चाहे, और छिपकर काम करे: यदि तू यह काम करता है, तो अपने आपको जगत पर प्रगट कर।" 5 क्योंकि उसके भाई भी उस पर विश्वास नहीं करते थे।